नमस्कार, मैं रविकांत पासवान हूँ। Public Tarakki Portal का संस्थापक एवं डेवलपर हूँ। यह Portal केवल एक वेबसाइट नहीं है बल्कि शिक्षा, रोजगार, परिवार प्रबंधन, डिजिटल सेवाओं, कार्यालय प्रबंधन एवं जनसहायता को एक मंच पर उपलब्ध कराने का प्रयास है। मेरा उद्देश्य आधुनिक तकनीक का उपयोग कर आम नागरिकों, छात्रों, युवाओं, कर्मचारियों तथा परिवारों को उपयोगी डिजिटल सेवाएँ उपलब्ध कराना है। Public Tarakki Portal का लक्ष्य है कि प्रत्येक परिवार तक सही जानकारी, सही मार्गदर्शन एवं डिजिटल सुविधा सरल रूप में पहुँच सके।
हर परिवार को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना तथा शिक्षा, रोजगार और जनसेवा की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराना।
भारत के प्रत्येक नागरिक तक ज्ञान, अवसर और डिजिटल सेवाओं की सुगम पहुँच सुनिश्चित करना।
Public Tarakki Portal को भारत के सबसे उपयोगी Family & Public Service Platform के रूप में विकसित करना।
Public Tarakki Portal का उद्देश्य शिक्षा, रोजगार, परिवार प्रबंधन, सरकारी सेवाओं, दस्तावेज़ प्रबंधन, कार्यालय प्रबंधन तथा जनहित से जुड़ी सुविधाओं को एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है। यह Portal "हर घर की ज़रूरत • हर परिवार की तरक्की" की भावना पर आधारित है।
"सफलता किसी विशेष व्यक्ति की संपत्ति नहीं है। जो व्यक्ति सीखना, संघर्ष करना और आगे बढ़ना नहीं छोड़ता, सफलता उसी के कदम चूमती है।"
नाम : रविकांत पासवान
पद : Founder & Website Developer
Website : Public Tarakki Portal
स्थान : गोपालगंज, बिहार