❓ Question Answer

Chapter 11 - Algebra

Q. बीजगणित (Algebra) क्या है?
Ans. गणित की वह शाखा जिसमें संख्याओं के स्थान पर अक्षरों और चिन्हों का उपयोग किया जाता है, बीजगणित कहलाती है।
Q. चर (Variable) क्या होता है?
Ans. ऐसा अक्षर जिसका मान बदल सकता है, चर कहलाता है।
Q. स्थिरांक (Constant) क्या होता है?
Ans. जिसका मान निश्चित रहता है उसे स्थिरांक कहते हैं।
Q. बीजीय व्यंजक (Algebraic Expression) क्या है?
Ans. संख्याओं, चरों और गणितीय संक्रियाओं से बना व्यंजक बीजीय व्यंजक कहलाता है।
Q. x + 5 में x क्या है?
Ans. x एक चर (Variable) है।
Q. 2x + 3 एक बीजीय व्यंजक क्यों है?
Ans. क्योंकि इसमें संख्या, चर और संक्रिया तीनों मौजूद हैं।
Q. बीजगणित का उपयोग क्यों किया जाता है?
Ans. अज्ञात राशियों को दर्शाने और समस्याओं को सरलता से हल करने के लिए।
Q. चर के लिए सामान्यतः कौन-कौन से अक्षर प्रयोग किए जाते हैं?
Ans. x, y, z आदि।
Q. यदि x = 4 हो तो x + 5 का मान क्या होगा?
Ans. 9
Q. दैनिक जीवन में बीजगणित का एक उपयोग बताइए।
Ans. खर्च, लाभ, आयु और दूरी संबंधी समस्याओं को हल करने में।

🚀 Quick Access