❓ Question Answer

Chapter 5 - Understanding Elementary Shapes

Q. प्राथमिक आकृतियाँ क्या हैं?
Ans. वे मूल आकृतियाँ हैं जिनसे ज्यामिति का अध्ययन प्रारंभ होता है।
Q. बिंदु (Point) क्या होता है?
Ans. जिसका कोई आकार, लंबाई, चौड़ाई या मोटाई नहीं होती, उसे बिंदु कहते हैं।
Q. रेखा (Line) क्या है?
Ans. दोनों दिशाओं में अनंत तक बढ़ने वाला सीधा मार्ग रेखा कहलाता है।
Q. रेखाखंड (Line Segment) क्या होता है?
Ans. दो निश्चित सिरों वाली रेखा का भाग रेखाखंड कहलाता है।
Q. किरण (Ray) क्या है?
Ans. एक निश्चित बिंदु से शुरू होकर एक दिशा में अनंत तक जाने वाली रेखा किरण कहलाती है।
Q. कोण (Angle) क्या होता है?
Ans. दो किरणों के एक ही बिंदु से मिलने पर बनने वाली आकृति कोण कहलाती है।
Q. समकोण कितने डिग्री का होता है?
Ans. 90° का कोण समकोण कहलाता है।
Q. न्यूनकोण क्या है?
Ans. 90° से कम माप वाला कोण न्यूनकोण कहलाता है।
Q. अधिककोण क्या है?
Ans. 90° से अधिक तथा 180° से कम माप वाला कोण अधिककोण कहलाता है।
Q. बहुभुज (Polygon) क्या होता है?
Ans. रेखाखंडों से बनी बंद आकृति बहुभुज कहलाती है।

🚀 Quick Access